Himachal Girl Rape in Kharar: ट्राईसिटी के खरड़ में हिमाचल की युवती के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर कई बार संबंध बनाने का आरोप

Himachal Girl Rape Allegations in Kharar: ट्राईसिटी के मोहाली, खरड़ में रहने वाली हिमाचल की 23 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया…

Himachal Girl Rape in Kharar: ट्राईसिटी के खरड़ में हिमाचल की युवती के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर कई बार संबंध बनाने का आरोप,

Himachal Girl Rape Allegations in Kharar:

ट्राईसिटी के मोहाली, खरड़ में रहने वाली हिमाचल की 23 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इसके अलावा इशका अश्लील वीडियो वायरल करने की बात भी कही गई। पीड़िता ने शिकायत (Himachal Girl Rape in Kharar) खरड़ सिटी पुलिस में दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान हिमाचल के हमीरपुर निवासी नरेंद्र कुमार के रूप में हुई है।

Himachal Girl Rape in Kharar, झांसा दिया-

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वे लंबे समय से आरोपी नरेंद्र के संपर्क में थी। युवती का आरोप है कि आरोपी उसे झांसे में लेकर एक सुनसान जगह ले गया। वहां धोखे से उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली। फिर युवक वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा। कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। वहीं, अब युवक ने उसका अश्लील वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर दिया।

आरोपी की तलाश मे पुलिस-

शिकायत मिलने के बाद हरकत में आई खरड़ सिटी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी नरेंद्र कुमार फरार चल रहा है। पुलिस उसकी धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अन्य ख़बरें जानें-

ਭਾਜਪਾ ਵੱਲੋਂ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਦਾ ਪੁਤਲਾ ਫੂਕ ਕੇ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ‘ਏਆਈ ਸੰਮੇਲਨ’ ‘ਚ ਹੰਗਾਮੇ ਨੂੰ ਦੱਸਿਆ ਮੰਦਭਾਗਾ

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *