Haryana Assembly Budget Session: हरियाणा विधानसभा बजट सत्र आज से शुरु, कार्य सलाहकार समिति ने लगाई मुहर

Haryana Assembly Budget Session: हरियाणा विधान सभा का बजट सत्र शुक्रवार से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेगा। वीरवार को विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण की…

Haryana Assembly Budget Session: हरियाणा विधानसभा बजट सत्र आज से शुरु, कार्य सलाहकार समिति ने लगाई मुहर

Haryana Assembly Budget Session:

हरियाणा विधान सभा का बजट सत्र शुक्रवार से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेगा। वीरवार को विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण की अध्यक्षता में आयोजित कार्य सलाहकार समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। समिति की रिपोर्ट शुक्रवार को सदन में प्रस्तुत की जाएगी। सदन कंसिडर करके इस रिपोर्ट को स्वीकृत करेगा।

विधान सभा का बजट सत्र 20 फरवरी को महामहिम राज्यपाल के अभिभाषण के साथ 11 बजे शुरू होगा। पहले दिन शोक प्रस्ताव भी पढ़े जाएंगे। 21 व 22 फरवरी को सदन में अवकाश रहेगा। 23 फरवरी को सदन 2 बजे शुरू होगा। 24 से 27 फरवरी तक सत्र की बैठकें प्रात: 11 बजे शुरू होंगी। 27 फरवरी को मुख्यमंत्री राज्यपाल के अभिभाषण का जवाब देंगे। इसी कड़ी में 2 मार्च को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर वित्त मंत्री बजट पेश करेंगे। कई दिन चर्चा के बाद प्रस्ताव पर वोटिंग होगी। 17 मार्च को बजट एस्टीमेट पर वोटिंग होगी। समिति में शून्य काल तथा प्रश्नकाल भी होंगे। विस्तृत जानकारी सदन की स्वीकृति के बाद सांझी की जाएगी।

कार्य सलाहकार समिति की बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह, संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा, सामाजिक न्याय, सशक्तिकरण, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग; कल्याण एवं अंत्योदय (सेवा) मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, विधायक गीता भुक्कल, विशेष आमंत्रित सदस्य विधान सभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्‌ढा, विधायक सावित्री जिंदल और अर्जुन चौटाला मौजूद रहे।

अन्य ख़बरें जानें-

SIR: 22 राज्यों/यूटी में अप्रैल से होगा एसआईआर, हिमाचल भी शामिल, चुनाव अयोग ने दी जानकारी

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *