Punjab Roadways & PUNSAB Strike: गुरदासपुर में पंजाब रोडवेज़ और पनसब कर्मचारीयों की हड़ताल, 120 बसों में से 100 बसें बंद, लोगों के भारी परेशानी

Punjab Roadways & PUNSAB Strike: गुरदासपुर में पंजाब रोडवेज़ और पनबस के करीब 7 हज़ार कर्मचारी आज हड़ताल पर हैं। बटाला डिपो की से रोज़…

Punjab Roadways & PUNSAB Strike: गुरदासपुर में पंजाब रोडवेज़ और पनसब कर्मचारीयों की हड़ताल, 120 बसों में से 100 बसें बंद, लोगों के भारी परेशानी

Punjab Roadways & PUNSAB Strike:

गुरदासपुर में पंजाब रोडवेज़ और पनबस के करीब 7 हज़ार कर्मचारी आज हड़ताल पर हैं। बटाला डिपो की से रोज़ चलने वाली 120 बसों में से 100 बसें बंद हैं। इससे म जनता को बहुत परेशानी हो रही है। लोगों ने कहा कि बसें न चलने से उन्हें दिक्कतें हो रही हैं। कई ऐसी महिलाएं थीं जिन्हें अपनी नौकरी या जॉब पर जाना था, लेकिन बसें न आने की वजह से उन्हें छुट्टी लेनी पड़ रही है। कोई और इंतज़ाम करना पड़ रहा है।

लोगों का कहना है कि उनकी समस्या का हल होना चाहिए। वे रोज़ हड़ताल पर जाते हैं, जिसकी वजह से उन्हें बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी बस स्टैंड के अधिकारी ने बताया कि आज हड़ताल पर गए कर्मचारियों की वजह से न सिर्फ परेशानी हो रही है बल्कि नुकसान भी हो रहा है। आज 100 बसें बंद हैं। सिर्फ 20 बसें चल रही हैं।

अन्य ख़बरें जानें-

Delhi HC to Rajpal Yadav: दिल्ली हाईकोर्ट से राजपाल यादव की याचिका पर फटकार, कहा वादा पुरा नहीं किया, परिवार में शादि के लिए मांगी थी बेल

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *