TarnTaran Law College Suicide Murder: तारनतारन में लॉ कॉलेज में 5 सेकंड में दो लाशें, लड़की बनना चाहती थी जज, जानिए लड़के को कहां से मिली पिस्टल?

TarnTaran Law College Suicide Murder Case: पंजाब के तरनतारन के गांव उसमां स्थित माई भागो लॉ कॉलेज में हुई वारदात से हडकंप मचा है। एक…

TarnTaran Law College Suicide Murder: तारनतारन में लॉ कॉलेज में 5 सेकंड में दो लाशें, लड़की बनना चाहती थी जज, जानिए लड़के को कहां से मिली पिस्टल?

TarnTaran Law College Suicide Murder Case:

पंजाब के तरनतारन के गांव उसमां स्थित माई भागो लॉ कॉलेज में हुई वारदात से हडकंप मचा है। एक दिन पहले सोमवार को लॉ के छात्र प्रिंसराज सिंह ने अपनी क्लासमेट संदीप कौर (22) की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके पांच सेकंड के भीतर ही उसने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दोनों की वहीं मौत हो गई। कॉलेज में दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। लड़की के पिता जी नहीं है और वह जज बनना चाहती थी। प्रिसंराज के प्रपोज करन पर वह कई बार मना कर चुकी थी।

पिता की लाइसेंसी पिस्टल-

पुलिस की जांच में सामने आया है कि प्रिंसराज के पिता सेना में हैं। प्रिंसराज घर से बैग में दिस पिस्टल को लेकर आया था वह, पिता की लाइसेंसी पिस्टल है। बताया जा रहा है कि प्रिंसिराज के पिता हाल ही में छुट्टी काटकर जम्मू स्थित हेडक्वार्टर में लौट गए थे लेकिन उनकी पिस्तौल घर में ही थी। जैसे ही लड़की ने शादी से इनकार किया तो प्रिंसराज ने पूरी योजना के साथ वारदात को अंजाम दिया।

कई बार किया प्रपोज मना करने पर भी नहीं माना-

सूचना मिलने के बाद डीएसपी जगबीर सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे। इस घटना का एक कारण बताया जा रहा है कि, प्रिंसराज ने संदीप कौर नाम री लड़की को प्रपोज-डे पर प्रपोज किया था। लड़की के मना करने पर वह नाराज हो गया और सोमवार को कॉलेज खुलने के बाद यह घटना घट गई। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि यह मामला एकतरफा प्यार का है। लड़का कई बार संदीप कौर को प्रपोज कर चुका था। लेकिन उसने हमेशा यह कहकर इनकार कर दिया कि उसकी सगाई हो चुकी है और वह परिवार से अलग नहीं जा सकती। इसी बात से नाराज होकर युवक ने यह कदम उठाया।

जज बनना चाहती थी संदीप-

संदीप कौर की मां हरजिंदर कौर ने बताया कि उनके पति की मौत हो चुकी है। उनकी सात बेटियां हैं। संदीप कौर लॉ की पढ़ाई करके जज बनना चाहती थी। प्रिंसराज उनके घर में आकर संदीप को फ्रेंडशिप के लिए कहता रहता था। इनकार करने के बाद भी वह परेशान करता था। रविवार को भी उसने संदीप को फोन पर प्रपोज किया था जिसके बारे में उनकी बेटी ने उन्हें बताया था। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें बताया गया कि उनकी बेटी को हल्की चोट लगी है लेकिन कॉलेज आकर देखा तो उसकी लाश पड़ी थी।

अन्य ख़बरें जानें-

Himachal Weather Update: हिमाचल में फिर बर्फबारी के आसार, 7 जिलों में तूफान-बिजली गिरने का यैलो अलर्ट

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *