Gaurav Gogoi vs Himanta Biswa: असम में हिमंत बिस्वा सरमा के आरोपों पर गौरव गोगोई का पलटवार, पाकिस्तान के नागरिक से बताया कनेक्शन, जानिए क्या है मामला?

Gaurav Gogoi vs Himanta Biswa Sarma: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख़ के कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई…

Gaurav Gogoi vs Himanta Biswa: असम में हिमंत बिस्वा सरमा के आरोपों पर गौरव गोगोई का पलटवार, पाकिस्तान के नागरिक से बताया कनेक्शन, जानिए क्या है मामला?

Gaurav Gogoi vs Himanta Biswa Sarma:

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख़ के कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई और उनकी पत्नी एलिजाबेथ गोगोई से कनेक्शन का आरोप लगाया. उन्होंने इस मामले को सामान्य जांच से कहीं ज़्यादा गंभीर मामला बताया है. गोगोई ने सीएम के आरोपों को सी ग्रेड फ़िल्म से भी बदतर बताया है.

पाकिस्तान के साथ शामिल-

सीएम बिस्वा ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा, ये बहुत गंभीर आरोप हैं. जब एक मौजूदा सांसद और कांग्रेस पार्टी के डिप्टी लीडर पाकिस्तान के साथ (Gaurav Gogoi vs Himanta Biswa Sarma) शामिल होते हैं, तो मामला और भी ज़्यादा गंभीर हो जाता है. उन्होंने आगे कहा, रिपोर्ट की जांच करने के बाद, राज्य कैबिनेट की राय है कि इस मामले की जांच एक केंद्रीय एजेंसी से कराई जानी चाहिए. हमने आगे की जांच के लिए इस मामले को गृह मंत्रालय को भेजने का फ़ैसला किया है.

‘पाकिस्तान कनेक्शन-

इससे पहले बीते 5 फ़रवरी को पत्रकारों से बात करते हुए सीएम ने कांग्रेस सांसद गोगोई पर एक गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ के पाकिस्तान में (Gaurav Gogoi Pak Agent) चालू बैंक खाते हैं. हाल ही में असम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई ने एक वेबसाइट “हू इज़ एचबीएस” लॉन्च की थी जिसमें कथित तौर पर सीएम पर भ्रष्टाचार, सत्ता के दुरुपयोग और सांस्कृतिक हस्तियों का अपमान करने के आरोप लगाए गए थे. वहीं सीएम सरमा ने कांग्रेस नेता के कथित ‘पाकिस्तान कनेक्शन’ को लेकर मोर्चा खोल रखा है.

फ़्लॉप प्रेस कॉन्फ़्रेंस-

सीएम सरमा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में ‘पाकिस्तान कनेक्शन’ के जवाब में सांसद गोगोई ने एक्स पर लिखा,

मुझे दिल्ली और असम के उन पत्रकारों पर दया आती है, जिन्हें सदी की सबसे फ़्लॉप प्रेस कॉन्फ़्रेंस झेलनी पड़ी. यह एक सी ग्रेड सिनेमा से भी बदतर था, तथाकथित राजनीतिक रूप से चतुर मुख्यमंत्री ने सबसे बेवकूफी भरे और फ़र्ज़ी पॉइंट दिए.

स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम-

गौरव गोगोई ने आगे लिखा, यह #सुपरफ्लॉप हमारी #XomoyParivartanYatra के बिल्कुल उलट है, जो मुख्यमंत्री और उनके परिवार के सदस्यों द्वारा कब्ज़ा की गई 12,000 बीघा ज़मीन खुलासा करने में हिट रही है. कांग्रेस सांसद से जुड़े इस मामले की शुरुआती जांच असम पुलिस की एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने की थी, जिसके बाद सीआईडी पुलिस स्टेशन में एक औपचारिक मामला दर्ज किया गया था.

अन्य ख़बरें जानें-

ਰਾਣਾ ਸੋਢੀ ਨੇ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ ਨੂੰ ਦੱਸਿਆ ਇਤਿਹਾਸਕ; ਅਕਾਲੀ-ਭਾਜਪਾ ਗਠਜੋੜ ਅਤੇ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ‘ਤੇ ਦਿੱਤੇ ਵੱਡੇ ਬਿਆਨ

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *