Lakhimpur Kheri Tempo Accident:
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के धौरहरा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। बसंतापुर पुलिया के समीप सवारियों से भरा टेंपो पलट गया। इस हादसे में तीन मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। टेंपो चालक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके आलवा पांच लोग घायल हो गए हैं।
कोहरे के कारण हादसा-
बताया जा रहा है कि ये सभी लोग रात करीब 12:45 बजे धौरहरा से धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर लोग अपने गांव ऊंचगांव (थाना खमरिया) वापस लौट रहे थे। इसी दौरान घने कोहरे के चलते बसंतापुर पुलिया के पास टेंपो पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) धौरहरा भेजा।
12, 5 और 2 साल के बच्चों की मौत-
इस हदसे में मृतकों में खुशबू 12 वर्ष, अबू तालिब 5 वर्ष, और अजरा 2 वर्ष, और टेंपो चालक इसराइल उर्फ जीशान (30 वर्ष) निवासी ग्राम रसूलपुर थाना खमरिया की मौत हो गई है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जांच शुरू कर दी है।



