Bhiwani Court Complex Gunfire:
भिवानी में मंगलवार की सुबह कोर्ट परिसर में गोलीवारी की घटना हुई। सुचना के अनुसार पेशी पर आए एक युवक को टारगेट कर यह फायरिंग की गई थी। अचानक हुई इस फायरिंग से कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सुमित कुमार भी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए है।
कोर्ट परिसर में गोलीवारी कर फरार-
प्रत्यदर्शी महेंद्र पाल यादव एवं बार एसोसिएशन अध्यक्ष संदीप तंवर के मुताबिक, हमने गोली की आवाज सुनी। आवाज सुनते ही हम उधर दौड़े, जिधर से आवाज आई थी। वहां देखा तो दो युवक भाग रहे थे। दोनों के हाथ में हथियार थे। कुछ देर में ही पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने हमलावरों का पीछा भी किया, लेकिन वे फरार होने में कामयाब रहे। इसके बाद पुलिस के बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने छानबीन की।
पहले भी हो चुकी है एसी घटनाएं-
पांच माह पहले भी भिवानी कोर्ट परिसर में फायरिंग हो गई थी। दो युवक आए और वहां मौजूद 3 दोस्तों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं थी। गोली लगने से एक युवक लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा था, जबकि उसके दो दोस्तों ने किसी तरह अपनी जान बचाई थी। इसके बाद हमलावर वहां से भाग गए थे। सूचना मिलते ही एसपी सुमित कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे। तुरंत ही घायल को उठाकर ऑटो से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया था। गोली लगने से घायल युवक की पहचान रोहतक के गांव मोखरा निवासी लवजीत के रूप में हुई थी।
अन्य ख़बरें जानें-
Haryana Administration: हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 आईएएस अधिकारियों की तत्काल प्रभाव से पोस्टिंग
ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



