Bathinda Mysterious Death:
बठिंडा जिले में तलवंडी साबो के एक मोहल्ले में शनिवनार देर रात रहस्यमयी वजहों से तबीयत बिगड़ने के बाद पति-पत्नी की मौत की दुखद खबर सामने आई है। बताया जा रहा कि दोनों को उल्टियां हुई और अस्पताल में दोनों की मौत हो गई।
उल्टियां ने के बाद दोनों ने तोड़ा दम-
मिली जानकारी के मुताबिक, कस्बे के मेहरमियां समुदाय से ताल्लुक रखने वाले रमनदीप सिंह (31) और उनकी पत्नी मनजोत कौर की कल देर रात तबियत बिगड़ गई। जब उन्हें उल्टियां होने लगीं। दोनों को तुरंत शहीद बाबा दीप सिंह सिविल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मनजोत कौर को मृत घोषित कर दिया। जबकि रमनदीप सिंह ने भी बाद में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
पोस्टमार्टम के बाद लगेगा पता-
पता चला है कि दोनों की शादी करीब 11 महीने पहले हुई थी। इस बीच, सुबह जानकारी मिलने के बाद तलवंडी साबो पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन मौत का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। डॉक्टरों के अनुसार, शवों के पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण के बारे में कुछ कहा जा सकता है। दूसरी ओर, दो मौतों से कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई है।



