पंजाब राज्य में 97.44 प्रतिशत गणना फॉर्मों का वितरण हुआ: सी.ई.ओ. अनिंदिता मित्रा

चंडीगढ़, 02 जुलाई : पंजाब राज्य में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के तहत 25 जून, 2026 से लेकर 01 जुलाई, 2026 तक 97.44 प्रतिशत…

Punjab Chief Electoral Officer Mrs. Anindita Mitra today informed that 97.44 per cent of enumeration forms have been

चंडीगढ़, 02 जुलाई : पंजाब राज्य में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के तहत 25 जून, 2026 से लेकर 01 जुलाई, 2026 तक 97.44 प्रतिशत गणना फॉर्मों का वितरण किया जा चुका है। यह जानकारी पंजाब राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीमती अनिंदिता मित्रा द्वारा आज यहाँ दी गई।

उन्होंने बताया कि पंजाब राज्य में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन संबंधी कार्यवाही बहुत सुचारू ढंग से चल रही है, जिसके फलस्वरूप प्रदेश के 24,453 बी.एल.ओज़. द्वारा घर-घर जाकर प्रदेश के 2 करोड़ 14 लाख 61 हज़ार 43 मतदाताओं में से 01 जुलाई, 2026 तक 2 करोड़ 9 लाख 12 हज़ार 619 मतदाताओं को गणना फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि यह कुल मतदाताओं का 97.44 प्रतिशत बनता है।

सी.ई.ओ. अनिंदिता मित्रा द्वारा बताया गया कि बी.एल.ओज़. द्वारा मतदाताओं को गणना फॉर्म वितरित करने के साथ-साथ फॉर्म भरवाने में भी मदद की जा रही है, ताकि किसी भी मतदाता के गणना फॉर्म में कोई गलती न हो सके।

उन्होंने बताया कि बी.एल.ओज़. द्वारा भरे हुए गणना फॉर्म एकत्रित करने का कार्य भी आरंभ कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इन फॉर्मों के डिजिटलीकरण का काम भी आरंभ हो गया है।

अनिंदिता मित्रा द्वारा पंजाब राज्य के समस्त मतदाताओं से अपील की गई है कि वे अपना गणना फॉर्म भरना सुनिश्चित करें और बी.एल.ओज़. को अधिकतम सहयोग दें, ताकि इस बड़े कार्य को समय पर पूरा किया जा सके।

उन्होंने बताया कि बी.एल.ओज़. द्वारा घर-घर जाकर गणना फॉर्म का वितरण और भरे हुए फॉर्म वापस लेने का कार्य 24 जुलाई, 2026 तक किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *