भारत के महान गायक ‘मोहम्मद रफी’ की आज 93वीं जयंती

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: भारत के महान गायक मोहम्मद रफी की आज 93वीं जयंती है इस मौके पर आज गूगल ने डूडल बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अपनी…

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: भारत के महान गायक मोहम्मद रफी की आज 93वीं जयंती है इस मौके पर आज गूगल ने डूडल बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अपनी गायकी से लोगों के दिलों पर राज करने वाले रफी 24 दिसंबर 1924 को पंजाब के अमृतसर जिले के मजिठा के पास कोटला सुल्तान सिंह गांव में जन्मे थे। तीन दशक के करियर में उन्होंने अनगिनत हिट गाने दिए। साल 1949 में दुलारी फिल्म के गाने ‘सुहानी रात ढल चुकी’ के जरिए रफी साहब को पहचान मिली थी। इसके बावजूद कव्वाली, सूफी, भक्ति, रोमांटिक और इमोशनल गानों में रफी का कोई सानी नहीं था। रफी साहब जिस स्केल पर आराम से गाते थे, उस पर कई गायकों को चीखना पड़ेगा। लेकिन क्या आज जानते हैं कि एक गाना एेसा भी था, जिसे गाते-गाते रफी के मुंह से खून आ गया था। वह गाना था फिल्म ”बैजू बावरा” का ‘ओ दुनिया के रखवाले’। इस गाने के लिए रफी ने 15 दिन रियाज किया था। लेकिन गाने के बाद उनकी आवाज इस कदर टूटी कि लोगों का यहां तक कहा कि वह अपनी आवाज दोबारा हासिल नहीं कर पाएंगे। लेकिन एेसा नहीं हुआ और कुछ वर्षों बाद उन्होंने फिर यह इस गाने को रिकॉर्ड किया और पहले से भी ऊंचे स्केल पर गाया ।

13 साल की उम्र में गाया पहला गाना

रफी के बड़े भाई हमीद ने संगीत के लिए उनकी दिलचस्पी को पहचान लिया था। लाहौर में रफी साहब संगीत की शिक्षा उस्ताद अब्दुल वाहिद खान से लेने लगे और साथ हीं उन्होंने गुलाम अलीखान से भारतीय शास्त्रीय संगीत भी सीखना शुरू कर दिया। रफी ने पहली बार 13 साल की उम्र में अपना पहला गाना स्टेज पर दर्शकों के बीच पेश किया। दर्शकों के बीच बैठे संगीतकार श्याम सुंदर को उनका गाना अच्छा लगा और उन्होंने रफी को मुंबई आने के लिए न्योता दिया।

इस गाने से मिली पहचान

मोहम्मद रफी ने अपना पहला गाना, ‘सोनिये नी हिरीये नी’ जीनत बेगम के साथ एक पंजाबी फिल्म गुल बलोच के लिए गाया। वर्ष 1944 मे नौशाद के संगीत निर्देशन में उन्हें अपना पहला हिन्दी गाना, ‘हिन्दुस्तान के हम है पहले आप के लिए गाया। रफी साहब को असली पहचान 1949 में नौशाद के संगीत निर्देशन में दुलारी फिल्म में गाए गीत ‘सुहानी रात ढल चुकी’ के जरिए मिली। इसके बाद उन्होनें पीछे मुड़कर नही देखा। 1980 में आई फिल्म अब्दुल्लाह का ‘मैंने पूछा चांद से’ रफी साहब का आखिरी गाना था।

Watch Full Song Of Mohammed Rafi

 



			
							

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *