ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: 9/11 की 18वीं बरसी पर अफगानिस्तान में अमेरिकी दूतावास पर रॉकेट से हमला किया गया है। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आधी रात के बाद एक जोरदार धमाका हुआ। हालांकि इस धमाके में जान-माल की क्षति नहीं हुई। बता दें, आज 11 सितंबर को अमेरिका में 2001 में हुए आतंकी हमलों की 18वीं बरसी है।
मिली जानकारी के अनुसार, धमाकों के बाद काबुल के आसमान पर धुएं का गुबार देखा गया। चेतावनी के सायरन बजने लगे और लोगों को अलर्ट कर दिया गया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के अमेरिका-तालिबान शांति वार्ता को रद किए जाने के फैसले के बाद अफगानिस्तान की राजधानी में पहला बड़ा हमला है।

