ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मानेसर इलाके में 9 साल के मासूम के अपहरण के बाद की गयी हत्या मामले में पोस्टमार्टम से चौकाने वाले खुलासे सामने आए है। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर युद्धवीर की माने तो बच्चे के पूरे शरीर पर कई जगह गहरी चोट के निशान थे। हत्यारे ने मासूम को इस कदर बेरहमी से मारा की 9 साल के बच्चे के शरीर के अंदरूनी हिस्से जिसमें हार्ट तक डैमेज पाया गया।
दरअसल बीती 2 जनवरी की रात 9 बजे मानेसर के नाहरपुर में अपने परिवार के साथ रहने वाला 9 साल का सोहेल अपने घर के बाहर से खेलते हुए अचानक लापता हो गया। शुक्रवार को मासूम का शव गुरुग्राम पुलिस ने मानेसर में स्थित शराब के ठेके के पीछे खाली प्लाट से खून से सना बरामद किया गया था। बहरहाल मासूम के हत्यारे अभी फरार हैं।

