ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब कैबिनेट में शामिल होने वाले 9 मंत्रियों के नाम सार्वजनिक कर दिए गए हैं। राहुल गांधी और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच हुई बैठक में इन 9 नामों को मंजूरी दी गई। नए मंत्री आज शाम 6 बजे पंजाब राजभवन में शपथ लेंगे। हालांकि मंत्रियों के विभागों का एलान बाद में किया जाएगा।
जिन 9 विधायकों को पंजाब कैबिनेट में जगह मिली है, उनके नाम हैं सुखजिंदर सिंह रंधावा, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, विजय इंदर सिंगला, भारत भूषण आशू, श्याम सुंदर अरोड़ा, ओपी सोनी, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, गुरप्रीत सिंह कांगड़ और बलबीर सिंह सिद्धू। वहीं इसके साथ ही पंजाब कैबिनेट में मौजूदा राज्यमंत्री अरुणा चौधरी और रजिया सुलताना को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दे दिया गया है। आज यह दोनों मंत्री भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेंगी ।
चंडीगढ़ राजभवन में आज शपथ ग्रहण समारोह
शाम 6 बजे शपथ लेंगे कैबिनेट के नए मंत्री
9 विधायक लेंगे कैबिनेट मंत्री पद की शपथ
रजिया सुलताना और अरुण चौधरी का बढ़ा औहदा
राज्यमंत्री से बनी कैबिनेट मंत्री
Watch Video
https://youtu.be/DX4IhUYUtik
