ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज- करनाल जिले में पकोड़े बेचने वाले एक शख्स को इनकम टैक्स विभाग की तरफ से 9 करोड़ रुपए का नोटिस भेजा गया है। नोटिस मिलने के बाद से पकोड़े बेचकर रोजाना 300 रुपए कमाने वाले बलविंदर सिंह सदमे हैं। बलविंदर ही नहीं बल्कि सब्जी विक्रेता सुभाष सेठी के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ है। दोनों को आयकर विभाग की तरफ से करोड़ों रुपए का नोटिस भेजा गया है। दोनों के नाम से फर्जी तरीके से कंपनी खोली गई है, कागजों में पकोड़े बेचने वाले बलविंदर और सब्जी विक्रेता सुभाष सेठी को मालिक दिखाया गया है। जिसके बाद दोनों ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।
इस मामले पर आज सीएम मनोहर लाल ने जांच के आदेश दे दिये हैं और कहा है कि प्रदेश में किसी के साथ भी अन्याय नहीं होगा।

