कानून की लंबी लड़ाई लड़ने के बाद 84 साल की महिला बनी पक्की मुलाजिम

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  पंजाब में पक्का मुलाजिम बनने की लड़ाई अभी से शुरू नहीं हुई है बल्कि ये लड़ाई काफी लंबे समय से लड़ी जा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  पंजाब में पक्का मुलाजिम बनने की लड़ाई अभी से शुरू नहीं हुई है बल्कि ये लड़ाई काफी लंबे समय से लड़ी जा रही है। हाल के दिनों में अध्यापक अपनी मांगो को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है। इससे पहले भी कई बार पंजाब सरकार की कार्यप्रणाली के खिलाफ आवाज उठाई गई थी। जो अब जाकर उनकी मांग पूरी हो गई है।

woman

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पंजाब में रहने वाली एक ऐसी महिला जो 84 साल की आयू में पंजाब सरकार की पक्की मुलाजिम बनी है। सूत्रों से ये भी पता चला है कि पंजाब शांति देवी नाम की महिला का जन्म 1934 में हुआ था। शांति देवी सरकारी सीनियर सैकंडरी  स्कूल खनौरी कलां में साल 1977 को पानी पिलाने के लिए सेवादार के तौर पर रखा गया था। पर उनको नौकरी में पक्का नहीं किया गया।

woman

पर उनके बाद काम करने वालो को पक्का किया गया था जिसके बाद उन्होने हाईकोर्ट का दरवाजा खटकाया था। पर अब उनको जस्टिस ने सरकार को शांति देवी को पक्के करने का हुक्म दे दिए है। अब शांति देवी की आयू 84 साल हो गई है और अब वो अपनी काम में पक्के तौर पर तैनात हो गई है। जिसके बाद शांति देवी सबसे ज्यादा आयू वाली मुलाजिम के तौर पर भी सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *