Amritsar Crop Fire:
अमृतसर के शाहूरा गांव में अचानक आग लगने से खड़ी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। इससे गांव में अचानक अफरा-तफरी मच गई। किसानों ने अपनी जान जोखिम में डालकर आग पर काबू पा लिया। लेकिन फिर भी किसान हरपाल सिंह की 5 एकड़ और किसान हीरा सिंह की 3 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
जानकारी देते हुए अमृतपाल सिंह ने बताया कि आग लगने से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच किसान पानी के टैंकर समेत खाई में गिर गया और ट्रैक्टर को भारी नुकसान हुआ। इस मौके पर किसानों ने पंजाब सरकार से मुआवजे की मांग की।
अन्य ख़बरें जानें-
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



