पंचकूला, 30 जुलाई
पंचकूला के अलीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में 77वां जिला स्तरीय वन महोत्सव बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया।कार्यक्रम में हरियाणा की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कुमारी आरती राव मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इस अवसर पर कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, शिवालिक विकास बोर्ड के वाइस चेयरमैन ओम प्रकाश देवीनगर और भारत भूषण भारती ने भी पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
अन्य खबरें जानें –
सनौर हलके के 79 गांवों की 96,598 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर गोयल



