ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लुधियाना के सूफीयां चौक के नजदीक फैक्ट्री हादसे में अपना दो मंजिला घर गंवा देने के बाद 75 साल के बाबा आत्मा सिंह ने अपने गुरुओ की शिक्षा को याद रखते हुए मानवता की सेवा में लगे हुए थे।
बता दें कि उनके मकान की दीवार दुर्घटनाग्रस्त फैक्ट्री के साथ है औऱ जब आग की लपटें भयानक रुप लेने लगी थी तो उन्होने अपने परिवार सहित 5-7 घरों के लोगो को उनके घरों से बाहर निकाला औऱ गैस सिलेंडरों को भी सुरक्षित स्थान पर लेकर गए।
हादसे में उनका घर गिर गया पर मानवता की सेवा को अपना पहला धर्म मानते हुए हादसे में राहत बचाव के कार्य में जुटे लोगो और प्रशासनिक अधिकारियों के लिए खाने पीने की व्यवस्था करने में लगे हुए थे, ताकि इस दुख के समय में कोई भुखा ना रहे। उनके द्धारा किए जा रहे इस कार्य ने उनके दुख को छोटा साबित कर दिया है।

