ऑनलाइन डेस्क/लविंग इंडिया न्यूज: प्रदेश को लाल डोरा मुक्त बनाने के लिए सरकार के द्वारा योजना बनाई जा रही हैं। जिसको लेकर सर्वे आफ इंडिया के साथ मिलकर लैंड मैपिंग को लेकर शनिवार शाम को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई बैठक हुई। इसमें करनाल जिले के गांव सिरसी-भाकरा में जमीन की पैमाइश तथा उसका स्टेटस पता करने के लिए किए जा रहे कार्य पर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कई जगहों से गांवों का लाल डोरा बढ़ाने की मांग आई थी, लेकिन हमारी योजना है कि ऐसी व्यवस्था की जाए कि लाल डोरा खत्म हो जाए। बता दें कि लोक निर्माण विश्रम गृह में हुई बैठक में उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी मौजूद रहे। इस प्रोजेक्ट की शुरूआत में तीन गांवों का सर्वे किया जाएगा। इसके बाद पूरे करनाल का सर्वे होगा। प्रोजेक्ट सफल रहा तो इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा।

