Japan Earthquake News: जापान में आज भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. जापान के भूकंप विज्ञान केंद्र ने जानकारी दी है कि जापान के पश्चिमी तट के पास रिक्टर पैमाने पर 7.6 तीव्रता का भूकंप था. इस तेज भूकंप के बाद जापान में सुनामी की चेतावनी भी जारी कर दी गई है.
एनएचके की रिपोर्ट के अनुसार, सुनामी की चेतावनी में लोगों से इशिकावा, निगाटा, टोयामा और यामागाटा प्रांतों के तटीय इलाकों को जल्दी खाली करने का आग्रह किया गया है, इशिकावा में नोटो प्रायद्वीप में 5 मीटर तक की लहरें उठने की आशंका है.
नए साल के दिन टोक्यो और कांटो क्षेत्र में भूकंप महसूस किए जाने के बाद जापान में सुनामी लहरें उठनी शुरू हो गई हैं। जापान में स्थानीय समयानुसार शाम 4:21 बजे सुनामी की चेतावनी जारी की गई। इसके बाद शाम 4:35 बजे टोयामा प्रीफेक्चर में 80 सेमी ऊंची लहरें तट से टकराईं और फिर 4:36 बजे निगाटा प्रीफेक्चर तक पहुंच गईं. इससे पहले 28 दिसंबर को भी जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे. जापान के कुरील द्वीप में भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई. यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, यहां आधे घंटे के अंदर दो भूकंप महसूस किए गए.
