ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों को एक बहुत ही बड़ी सफलता हासिल हुई है। बता दें कि शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच में मुठभेड हुई जिसके चलते सुरक्षाबलों ने करीब 6 आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया।
बता दें कि मारे गए आतंकियों में लश्कर-ए-तैयबा का जिला कमांडर भी शामिल बताया जा रहा है। इसके अलावा इलाके में और भी आतंकियों के छिपे होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल इलाके में सुरक्षबलों ने सर्च ऑपरेशन जारी किया हुआ है। साथ ही सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हुए है।



