हरियाणा के 6 पुलिसकर्मी हुए सस्पेंड, वजह है चौंकाने वाली

ऑनलइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: करनाल में पुलिस एसपी सुरेंद्र भौरिया ने छह पुलिस कर्मियों पर गाज गिरी है। सीआईए वन टीम के इन छह पुलिस कर्मियों पर…

ऑनलइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: करनाल में पुलिस एसपी सुरेंद्र भौरिया ने छह पुलिस कर्मियों पर गाज गिरी है। सीआईए वन टीम के इन छह पुलिस कर्मियों पर गौ रक्षकों के साथ मारपीट करने और गौ तस्करों को भगाने का आरोप में उन्हें सस्पेंड कर दिया है। बता दें, गौ रक्षा दल के सदस्यों ने बुधवार को लघु सचिवालय में जाकर प्रदर्शन किया था और कार्यवाही की मांग की थी।

गौ रक्षकों का कहना है कि, पुलिस की टीम गौ तस्करों की मदद कर रही थी और उनको रोहतक से पानीपत होकर करनाल के रास्ते से गौ तस्करी करवाने का प्रयास कर रही थी। ये भी आरोप है कि, पुलिस की गाड़ी पर नंबर प्लेट थी और न ही गौवंश से भरे कंटेनर पर नंबर प्लेट थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *