ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नारनौंद उचाना मार्ग पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है, जब्कि 6 लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक यहां शाहपुर गांव के पास एक इको कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से सीधे टकरा गई।
हादसा इतना भयानक था कि, कार के परखच्चे तक उड़ गए। तो वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि, सड़क किनारे ट्रक पहले से खड़ा हुआ था, जिसका टायर पंक्चर था। इको कार चालक ने ट्रक को सीधे टक्कर मार दी। फिलहाल सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तो वहीं घायलों का अभी उपचार चल रहा है।

