ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रसूलपुर निवासी कृष्णलाल परिवार के सदस्यों के साथ यमुनानगर अपने रिश्तेदार की रस्म क्रिया में भाग लेने गए थे। रस्म क्रिया से लौटते समय रसूलपुर के समीप ही तेल के एक कैंटर ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक समेत कार सवार परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार रसूलपुर निवासी कृष्णलाल अपने परिवार के सदस्यों के साथ यमुनानगर में अपने रिश्तेदार की रस्म क्रिया में भाग लेने गए थे। वापस लौटते समय साढौरा-दोसड़का-कालाआंब रोड पर एक कैंटर ने सामने से उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार कृष्णलाल और उनके परिवार के पांच अन्य सदस्यों के साथ कार चालक की मौत हो गई। एक ही परिवार के 6 लोगो की मौत से रसूलपुर गांव में मातम पसर गया।
मृतक के परिजनों ने बताया कि वो पहले ही अपने भाई की मौत से सदमे में थे। परिवार वालों को भी कुछ समझ नहीं आ रहा था कि ये क्या हो गया ? सिविल अस्पताल जगाधरी में मृतकों का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे साढौरा के एसएचओ सुभाष बिश्नोई ने बताया कि सूचना मिलते ही वो तुरंत मौके पर पहुंच गए थे। फिलहाल फरार कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।


