ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बुधवार को आए हिमस्खलन में फंसे 6 जवानों को बचाने के लिए राहत कार्य लगातार जारी है। हिमस्खलन में फंसे जवानों में एक जवान हिमाचल के बिलासपुर निवासी राकेश शर्मा का शव बरामद किया गया है |
जबकि पांच अन्य जवानों की लगातार तलाश की जा रही है। जवानों की तलाश में सबसे ज्यादा दिक्कत मौसम के कारण आ रही है। लगातार हो रही बर्फवारी के कारण राहत कार्य में दिक्कत आ रही है।

