6 दिन की बच्ची की मौत, पिता पर हत्या का शक

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देश को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाले राज्य हरियाणा में बेटियों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हरियाणा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देश को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाले राज्य हरियाणा में बेटियों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हरियाणा के फतेहाबाद जिले के स्वामी नगर में 6 दिन की बच्ची की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बच्ची की हत्या का आरोप उसी के पिता पर लगा है। पड़ोसियों ने पुलिस को शिकायत दी और उसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू करते हुए डीसी की जानकारी में मामला लाकर ड्यूटी मजिस्टे्रट की नियुक्ति करवाते हुए श्मशानघाट में दफन बच्ची के शव को निकलवाया। बच्ची के शव को बोर्ड के जरिए मेडिकल के लिए भेजा गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी पिता की निशानदेही पर श्मशान से बच्ची के शव को निकलवाने के बाद उससे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में आरोपी पिता के पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने बताया कि 30 सितंबर को बच्ची का जन्म हुआ था और वह अस्पताल में बच्ची और उसकी मां से मिलकर आई थी।

इसके बाद बच्ची की मां की तबीयत खराब हुई तो उसे अग्रोहा भेजा गया। अग्रोहा मेडिकल से ठीक होने के बाद बच्ची और उसकी मां घर आ गए थे और वह घर भी बच्ची और उसकी मां से रोजाना मिलने जाती थी और दोनों स्वास्थ थे। शिकायत में महिला ने बताया कि बच्ची की 7 अगस्त को अचानक मौत हो गई और बच्ची की मां की रोने की आवाज सुनकर हम पड़ोसी मौके पर गए तो बच्ची की मां अपने पति को बच्ची की मौत के लिए बुरा-भला कह रही थी। इसके बाद जब डॉक्टर को मौके पर बुलाया गया तो आरोपी पिता बच्ची को लेकर मौके से फरार हो गया और शव को श्मशान में दफना आया। शिकायतकर्ता महिला का आरोप है कि पिता ने बच्ची को मारा है और इसके बाद उन्होंने शिकायत पुलिस को दी।

पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई शुरू करते हुए पिता को हिरासत में लिया और आरोपी पिता की निशानदेही पर पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक टीम ने ड्यूटी मजिस्टे्रट की मौजूदगी में श्मशान से बच्ची का शव निकलवाया। डीएसपी धर्मबीर पूनिया ने बताया कि शव को निकलावकर मेडिकल बोर्ड के पास जांच के लिए भेजा गया है। मौत के के सही कारणों का पता चलने पर उसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Watch Video

https://youtu.be/aruFmzELGuA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *