ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: IRCTC बेवसाइट के जरिए ऑनलाइन रेल टिकट बुक करवाने वाले यात्रियों को टिकट के भुगताने के लिए अब रेलवे की तरफ से 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। बता दें कि जो भी यात्री UPI से भुगतान करेंगे, उनको एसी के टिकट के लिए 30 की बजाय 20 रुपये सर्विस चार्ज देना होगा। वहीं, स्लीपर सीट बुक करवाने के लिए 20 की बजाय 10 रुपये देने होंगे।
दरअसल, सभी यात्रियों को ये सुविधा देने के लिए IRCTC की वेबसाइट और ऐपलिकेशन को अपडेट भी किया जा रहा है। इसके अलावा वेबसाइट और ऐपलिकेशन के अपडेट होने तक UPI से भुगतान करने वाले यात्रियों को रोजाना 500 रुपये कैशबैक दे रहा है। ड्रा के जरिए इन यात्रियों को चुना जाता है।
आपको बता दें कि IRCTC के जरिए रोजाना 9 लाख ऑनलाइन टिकट की जाती है, इनमें से 1 लाख लोग UPI से पेमेंट करते हैं। हर बुकिंग पर IRCTC सर्विस चार्ज लेता है और इसलिए UPI से अधिक पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए ये सर्विस चार्ज घटाए जा रहे हैं।


