5 साल की मासूम के साथ हैवानियत, पहले बनाया हवस का शिकार फिर की हत्या

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: साइबर सिटी गुरुग्राम में एक 5 साल की मासूम रेशमा अपने घर के बाहर खेलते खेलते गायब है गई | रेशमा के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: साइबर सिटी गुरुग्राम में एक 5 साल की मासूम रेशमा अपने घर के बाहर खेलते खेलते गायब है गई | रेशमा के परिजनों ने उसे ढूंढने की खूब कोशिश की लेकिन उसका कही पता नहीं चला | आखिरकार थक हार कर पीड़ित परिजनों ने बच्ची की गुम होने की शिकायत पुलिस से की | पुलिस ने भी रेशमा की तलाश करनी शुरू कर दी | लेकिन बच्ची का कहीं पता नहीं चला और फिर अगली सुबह पुलिस को एक सूचना मिली कि बंद कमरे में एक मासूम का शव पड़ा है पुलिस भी मौकाए वारदात पर पहुंची तो देखा की कमरे में अपत्तीजनक हालात में मासूम रेशमा का शव पड़ा है |

जिसके बाद पुलिस ने रेशमा के घर वालों को इस बात की जानकारी दी | पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया जिसमें पता चला कि मासूम रेशमा के साथ किसी ने पहले तो दुष्कर्म किया और उसके बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी | फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की कार्रवाई में जुट गई है |

उधर पीड़ित परिवार का रो रो कर बूरा हाल है | जहां उनके लिये ये यकीन करना मुश्कील है कि कोई कैसे 5 साल की मासूम के साथ दरिंदगी कर सकता है | फिलहाल इस घटना में पुलिस ने 20 साल के आरोपी सुनील की पहचान की | इस बारे में पुलिस अभी जानकारी नहीं देना चाहती लेकिन इस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिये उन्होंने चार टीमें बनाई है |

जिनका काम किसी भी हालत में इस दरिंदे को हवालत तक पहुंचाना है | बता दें कि पीड़ित परिवार यहां मजदूरी का काम करता था और वो बाहर का रहने वाला है | अब ऐसे हालत में वो बार बार पुलिस से मदद और इंसाफ की गुहार लगा रहा है |

इस दिल दहला देने वाले मामले ने सबको झक झोर कर रख दिया है | इस बात से ये भी साबित होता है कि जो 5 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म कर सकता है वो हमारे समाज का हिस्सा बिलकुल नहीं हो सकता और ऐसे आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने का प्रावधान होना चाहिये ताकि फिर किसी की बेटी इन दरिंदों का शिकार ना बन सके |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *