चौटाला गांव का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, एक ही गांव के बने पांच विधायक

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हरियाणा विधानसभा चुनाव में जहां मतगणना लगातार जारी है, वहीं, चौटाला गांव ने इन चुनावों को ऐतिहासिक बनाते हुए एक नया…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हरियाणा विधानसभा चुनाव में जहां मतगणना लगातार जारी है, वहीं, चौटाला गांव ने इन चुनावों को ऐतिहासिक बनाते हुए एक नया रिकॉर्ड बना डाला है। बता दें कि चौटाला गांव के एक साथ ही 5 विधायक बने हैं। चौटाला गांव से संबधन रखने वाले विधायकों में रणजीत सिंह, दुष्यंत चौटाला, अभय चौटाला, नैना चौटाला और अमित सिहाग शामिल हैं।

विधानसभा चुनाव को लेकर जहां एक तरफ मतगणना जारी है, वहीं, दूसरी तरफ अब तक कुछ साफ नहीं हो पाया है कि राज्य में इस बार किसकी सरकार बनेगी। सरकार बनने को लेकर डोर फंसती हुई नजर आ रही है, 75 पार का नारा देने वाली बीजेपी ने कई क्षेत्रों में हार स्वीकार कर ली है। कांग्रेस ने कई सीटें जीती हैं। तो उधर नई नवेली जननायक जनता पार्टी ने अच्छी सीटें जीती हैं। अब सभी को नतीजों का इंतजार है क्योंकि कौन जीतेगा ये अनुमान लगाना मुश्किल होता दिख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *