ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों ने 4 आतंकवादियों को मार देने में सफलता हासिल की है।
मिली जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच में मुठभेड़ हुई जिसके बाद सुरक्षाबलों ने 4 आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया।
बताया जा रहा है कि मारे गए आतंकवादियों की लाशे बरामद की जा चुकी है और बाकी आतंकवादियों की तलाश की जा रही है। मारे गए आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के बताए जा रहे है। फिलहाल इलाके में सर्च आपरेशन जारी है।


