ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ की एक फैक्ट्री में बीती देर शाम को बॉयलर फट गया। ये हादसा कैमिकल फैक्ट्री में हुआ। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज शहर के ट्रामा सेंटर और निजी अस्पताल में चल रहा है। बॉयलर फटने से आसपास की चार फैक्ट्रियों की इमारत पूरी तरह से धवस्त हो गई और चार फैक्ट्रियों में आग भी लग गई। फैक्ट्री के मलबे में कई और श्रमिकों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे में करोड़ों का नुकसान भी हुआ है। लोगों ने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि आधा किलोमीटर दूर तक इमारत के शीशे टूट गए। घायलों ने बताया कि जब वो काम कर रहे थे तभी अचानक तेज आवाज आई और बिल्डिंग गिर गई और आग भी लग गई। फिलहाल एनडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव राहत कार्य चला रखा है।
बॉयलर फटने से 4 फैक्ट्रियां मलबे में तब्दील, 4 लोगों की मौत
ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ की एक फैक्ट्री में बीती देर शाम को बॉयलर फट गया। ये हादसा कैमिकल फैक्ट्री में हुआ। हादसे…
