यमुनानगर के जगाधरी में 19 नवंबर को होगा गुरू गोबिंद सिंह का 350वां प्रकाशोत्सव

न्यूज डेस्क/ लिविंग इंडिया : गुरु गोबिंद सिंह जी का 350वें प्रकाशोत्सव का राज्यस्तरीय समारोह इस बार यमुनानगर के जगाधरी में होगा। इसमें मुख्यमंत्री मनोहर…

न्यूज डेस्क/ लिविंग इंडिया : गुरु गोबिंद सिंह जी का 350वें प्रकाशोत्सव का राज्यस्तरीय समारोह इस बार यमुनानगर के जगाधरी में होगा। इसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मुख्य अतिथि होंगे। इसकी जानकारी शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में अधिकारियों में पत्रकारों से बात करते हुए असंध से भाजपा विधायक सरदार बख्शीश सिंह विर्क ने दी। उन्होंने बताया कि 19 नवंबर को होने वाले इस समारोह में हरियाणा के अलावा उत्तरप्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों से भी संगत पहुंचेगी।

विधायक ने बताया कि यह सियासी नहीं बल्कि धार्मिक आयोजन है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिस प्रकार से 12 फरवरी को करनाल में गुरु गोबिंद सिंह जी का 350 वां प्रकाशोत्सव मनाया गया था, उसी की तर्ज पर यमुनानगर में भी हरियाणा सरकार प्रकाशोत्सव मनाने जा रही है। गुरु गोबिंद सिंह जी किसी एक कौम के नहीं हैं बल्कि पूरे देश और समुदाय के हैं। आयोजन में एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने का अंदाजा है। इसके पूर्व विर्क ने आयोजन स्थल का जायजा भी लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *