ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बीते दिन ही गुरुग्राम में एक स्कूटी चालक का 23 हजार का जुर्मााना काटा गया, नए ट्रैफिक रूल्स लागू होने के बाद बड़े चालान के कई मामले सामने आ रहे हैं। अब ट्रैफिक पुलिस ने एक ऑटो चालक का 32 हजार 500 का चालान काट दिया है।
ऑटो चालक मोहम्मद ने बताया कि ट्रफिक पुलिस ने रेड लाइट जंप करने पर उसे रोका था और जब उससे कागजात मांगे गए, तो उसने कहा कि वो घर भूल आया है। ऑटो चालक ने कहा कि उसने ट्रैफिस कर्मी को कहा था कि वो घर जाकर 10 मिनट में सारे कागच ले आएगा, लेकिन पुलिसकर्मी नहीं माना।
ट्रफिक पुलिसकर्मी ने चालक का ऑटो इंपाउंड कर लिया और 5 हजार रुपये लाइसेंस न होने, 5 हजार आरसी न होने 2 हजार इंश्योरेंस न होने, 10 हजार प्रदूषण सर्टिफिकेट, 500 रुपये सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट न होने, 5 हजार खतरनाक ड्राइविंग और 5 हजार रेड लाइट जंप करने का चालान बना डाला, जो की 32 हजार 500 का बना।
चालक ने बताया कि वो पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और पिछले 15 सालों से गुरुग्राम रह रहा था। उसने कहा है कि वकील के जरिए ऑटो छुड़वाएगा। उसने कहा कि उम्मीद है कि कुछ पैसे कम किए जाएंगे।



