3 साल की मासूम के साथ पहले दुष्कर्म फिर बेरहमी से की हत्या

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुरुग्राम जो कि साईबर सिटी के नाम से जाना जाता है | लेकिन फिर भी यहां की बेटियां सुरक्षित नहीं है |…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुरुग्राम जो कि साईबर सिटी के नाम से जाना जाता है | लेकिन फिर भी यहां की बेटियां सुरक्षित नहीं है | जीं हां एक आकडे के अनुसार 6 पॉक्सो एक्ट | इसके साथ ही बीते 11 महिनों में पॉक्सो एक्ट के लगभगन 100 से ज्यादा मामले सामने आये हैं जिसमें मासूमों के साथ योनशोषण और छेड़छाड़ जैसी वारदातों को अंजाम दिया गया है | मतलब साफ है पुलिस की नाकामी चीख चीख कर गवाह दे रही है कि आरोपियों को पकड़ने में वो कितना कारगर है | इसके बावजूद बीते दिन 3 साल की मासूम के साथ दुषकर्म का मामला सामने आया है |

gurugram rape

जहां पहले तो उसके साथ दुष्कर्म किया गया और फिर दरिंदो ने उसे मौत के घाट उतार दिया | लेकिन फिर भी आरोपी का अब तक कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है | बता दें कि बच्ची अपने परिवार के साथ सेक्टर 66 में रहती थी और एक दिन उसे घर से किसी ने अगवा कर लिया | जिसके बाद मासूम की तलाश में परिजनों ने कोई कसर नहीं छोड़ी लेकिन फिर जाकर परिजनों को उस मासूम का शव मिला | मासूम के साथ दरिंदगी करने वाला कोई दूर का नहीं था बल्कि उसके पड़ोस का ही रहने वाला सुनिल नाम का शख्स था जो कि पहले तो उसका अपहरण किया और उसके बाद दुष्कर्म | दुष्कर्म करने के दौरान जब बच्ची शौर मचा रही थी तो दरिंदे ने उसके सर पर पत्थर दे मारा और उसके बाद जो उसके साथ किया वो रूह कंपा देने वाला था |

ये दरिंदा यहीं नही रुका | इसके बाद भी उस दरिंदे ने उस मासूम के साथ ऐसी हैवानियत की कि इंसान को भी इंशानियत पर शर्म आ जाये | जी हां फिलहाल इस आरोपी के खिलाफ पीड़ित परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है | पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 और 6 पॉक्सो एक्ट के तहत ये मामला दर्ज कर लिया है | इसके साथ ही उन्होंने आरोपी सुनिल को पकड़ने के लिये 6 टीमों का गठन किया गया है | लेकिन फिर भी आरोपी सुनील पुलिस की गिरफ्त से कोसो दूर है |

ये कोई पहला मामला नहीं है जब किसी मासूम के साथ इस कद्र दरिंदगी की गई हो | इससे पहले भी कई मामले हमारे सामने आ चुके हैं | लेकिन इन आरोपियों की तादाद कम होने की बजाये बढ़ती जा रही है और आये दिन हमें दुष्कर्म जेसी वारदात की खबरें सुनने को मिलती रहती है | अब जरूरत है कि इन आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दी जाये जिससे ऐसी मानसिकता रखने वाले दरिंदों के मन में खौफ पैदा हो |

आखिर कब बदलेगी हमारी सोच | आखिर कब तक दरिंदों की भेंट चढ़ेंगी मासूम बेटियां ये सवाल उन पुलिस वालों से है जो अब तक इन मामलों की तहकीकात के नाम पर सिर्फ दावे करते आ रही है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *