Jammu-Kashmir Army Search Operation: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छात्रू इलाके में सुरक्षाबलों ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. सुरक्षाबलों ने एक सर्च एंड डिस्ट्रॉय ऑपरेशन के दौरान अब तक तीन आतंकियों को मार गिराया है. यह ऑपरेशन 9 अप्रैल से चल रहा था. शुक्रवार को पहले एक आतंकी को मारा गया था. अब सुरक्षाबलों ने दो और आतंकियों को ढेर कर दिया है.
सूत्रों के मुताबिक, मारे गए आतंकियों में एक जैश-ए-मोहम्मद का टॉप कमांडर सैफुल्लाह भी शामिल है. फिलहाल पूरे इलाके में तलाशी अभियान जारी है और सुरक्षाबल अलर्ट मोड पर हैं ताकि कोई और आतंकी छिपा न हो.
सेना की जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘खराब और प्रतिकूल मौसम के बावजूद किश्तवाड़ के छतरू में जारी अभियान में दो और पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया गया है. एक एके और एक एम4 राइफल सहित बड़ी मात्रा में युद्ध जैसी सामग्री बरामद की गई है.”
एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद बुधवार को शुरू हुए अभियान में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार सुबह एक आतंकवादी को ढेर कर दिया. अधिकारियों ने बताया कि अभियान अब भी जारी है. उन्होंने बताया कि उधमपुर जिले के बसंतगढ़ और रामनगर इलाकों में तीन अन्य आतंकवादियों के एक समूह को पकड़ने के लिए बुधवार से एक अन्य अभियान भी जारी है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



