ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- शोपियां और हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली।
मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ में करीब 5 आतंकवादियों को मार गिराया। बताया जा रहा है कि शोपियां के कैल्लार इलाके में मुठभेड़ चल रही है। साथ ही इलाके में सर्च आपरेशन लगातार जारी है।



