ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू कश्मीर पुलिस, पंजाब पुलिस सीआईए स्टाफ और काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन में बुधवार को तीन छात्रों को गिरफ्तार कर जालंधर में कश्मीरी आतंकी संगठन अंसार गज़वात-उल-हिंद के मॉड्यूल का भांडाफोड़ किया था | इसी को लेकर देश की सुरक्षा एजेंसियों द्वारा गहन छानबीन की जा रही है |
वहीं सुरक्षा एजेंसियों ने 4 युवकों को जालंधर के विर्दी कॉलोनी से पूछताछ के लिए काबू किया है | इसके इलावा शाम को 2 और कश्मीरी युवकों को राउंड अप किया गया | मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पकड़े आतंकवादियों के साथी होने के शक के आधार पर इन सभी कश्मीरी विद्यार्थियो को पकड़ा गया हैं और उनसे CIA स्टाफ उनसे पूछताछ कर रही है |
Watch Video
https://youtu.be/oaaSQLhVlbc
