पुलिस ने शिवालिक व्यू होटल से 27 रसूखदारों को किया गिरफ्तार, 15 लाख की नकदी बरामद

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चंडीगढ़ में पुलिस ने शिवालिक व्यू होटल से 27 रसूखदारों को गिरफ्तार करने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी अनुसार पुलिस…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चंडीगढ़ में पुलिस ने शिवालिक व्यू होटल से 27 रसूखदारों को गिरफ्तार करने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि पिछले काफी समय से इस होटल में रसूखदारों की तरफ से जुआ खेला जा रहा है जिस कारण उन्होने सूचना मिलने के बाद छापेमारी की।

gambling

इसके बाद पुलिस ने होटल में से 27 रसूखदारों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि जुएं पर उस समय 20 से 40 लाख रूपए रखा गया था पर मौके पर से 15 लाख रूपए की नकदी और नशीले पदार्थ भी बरामद किए है।

gambling

साथ ही पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपी राजपूरा, जीरकपूर आदि जगहों से है। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *