ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मोदी की बहरीन यात्रा ने रंग लाना शुरू कर दिया है। दरअसल, बहरीन में सजा काट रहे 250 कैदियों की सजा माफ कर दी है। पीएम मोदी ने इस माफी के लिए बहरीन के शाह और पूरे शाही परिवार का शुक्रिया अदा किया है।
In a kind and humanitarian gesture, the Government of Bahrain has pardoned 250 Indians serving sentences in Bahrain.
PM @narendramodi thanks the Bahrain Government for the Royal Pardon.
— PMO India (@PMOIndia) August 25, 2019
आंकड़ों के अनुसार विभिन्न विदेशी जेलों में 8,189 भारतीय बंद हैं जिनमें से सऊदी अरब में सर्वाधिक 1,811 और इसके बाद संयुक्त अरब अमीरात में 1,392 भारतीय हैं। यह स्पष्ट नहीं है कि बहरीन की जेलों में कितने भारतीय हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया है कि, मानवीय सद्भाव के तहत बहरीन सरकार ने बहरीन में सजा काट रहे 250 भारतीयों को माफी दे दी है।
