न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : पंजाब: सुबह से अब तक तीन और किसानों ने खुदकुशी कर ली है। और अगर पिछले 24 घंटों पर नजर मारे तो 6 किसान मौत को गले लगा चुके हैं। कारण कर्ज ही है। किसान कर्ज नहीं चुका पाने के कारण खुदकुशी कर रहे हैं। आज खन्ना और गुरदासपुर में किसानों ने खुदकुशी। खन्ना के गाँव मकसूदडा में कर्ज 28 साल के किसान कुलदीप सिंह ने फंदा लगा लिया। किसान के पास डेढ़ एकड़ जमीन थी और बैंक का 3 लाख का कर्ज था। कुलदीप परिवार में बजुर्ग माता -पिता का अकेला ही सहारा था। वहीं गुरदासपुर में गांव दुनिया संधु के रहने वाले किसान भगवान सिंह ने जान दे दी ।
इससे पहले कल तीन किसानों ने आत्महत्या कर ली थी। बरनाला के गांव बदरा के रहने वाले किसान दर्शन सिहं पर बैंक और आढ़तियों का 8 लाख रुपये का कर्ज था। कर्ज नहीं चुका पाने पर उसने कीटनाशक दवाई पीकर अपनी जान दे दी। वहीं मानसा के गांव दलेल सिंह वाला में किसान अजमेर सिंह ने अपनी जान दे दी। उस पर 10-12 लाख रुपये का कर्ज था। वहीं मुक्तसर साहिब के गांव महाबधर में 32 साल के किसान ने जहर खा लिया । गुरप्रीत सिंह नाम के इस किसान के पास 2 एकड़ जमीन थी और कर्ज 15 लाख रुपये था !
WATCH VIDEO

