किसानों का कर्ज तो सरकार ने माफ कर दिया लेकिन किसानों की खुदकुशी का मामला नहीं थमा..24 घंटे में तीन किसान कातिल कर्ज का शिकार बन गया.. मुक्तसर के गिदड़बाहा के पास गांव कुराईवाला के एक किसान कर्ज़े से दुखी होकर नहर में छलांग मार दी जिस पर 4 लाख से ऊपर का कर्ज था ! 34 साल का युवा करमदीप सिंह !

फिरोजपुर के जिले के कस्बे मक्खू के गांव शीहांपाढ़ी में कर्ज से परेशान एक किसान ने जहरीली दवा पीकर खुदकुशी कर ली, गुरचरण सिंह 3 एकड़ की जमीन पर खेतीबाड़ी करता था और अपना परिवार चलाता था । पिछले दो साल से फसल खराब होने के कारण आढ़तियों और बैंक का कर्ज लगातार बढ़ रहा था जिस कारण गुरचरण सिंह परेशान रहता था। और शुक्रवार सुबह खेतों में जाकर उसने जहरीली दवा पी आत्महत्या कर ली।

गुरदासपुर के हल्का फतेहगढ चुरीआ में पड़ते गांव तलवंडी रामा पत्ती में किसान जसबीर सिंह ने क़र्ज़ के बोझ के चलते जहरीला पदार्थ खाकर मौत को गले लगा लिया, बताया जा रहा है के मृतक किसान के सिर पर बैंक और सोसाइटी का तकरीबन 7 लाख रूपये के क़र्ज़ का बोझ था, मृतक किसान की केवल साढ़े तीन एकड़ जमीन है !
जाहिर है किसानों की स्थिति दयनीय है कई किसान ऐसे हैं जिन पर लाखों का कर्ज है सरकार ने तो ऐलान कर दिया लेकिन किसानो की खुदकुशी का सिलसिला नहीं रुका अब सवाल ये है कि आखिर कैसे बचेंगे पंजाब के किसान !
https://www.facebook.com/LivingIndiaNewschannel/videos/880610075452820/
24 घंटे तीन किसान क्यों जिंदगी से हार गए ? देखे वीडियो
किसानों का कर्ज तो सरकार ने माफ कर दिया लेकिन किसानों की खुदकुशी का मामला नहीं थमा..24 घंटे में तीन किसान कातिल कर्ज का शिकार…
