Faridabad Death: फरीदाबाद के में दुकान खोलते वक्त शटर खोलते 23 साल के युवक को लगा करंट, मौके पर मौत

Faridabad Death: फरीदाबाद के गौंछी मोड स्थित दुकान खोलते का शटर खोलते हुए करंट लगने से एक 23 साल के युवक की मौत हो गई।…

Faridabad Death: फरीदाबाद के में दुकान खोलते वक्त शटर खोलते 23 साल के युवक को लगा करंट, मौके पर मौत

Faridabad Death:

फरीदाबाद के गौंछी मोड स्थित दुकान खोलते का शटर खोलते हुए करंट लगने से एक 23 साल के युवक की मौत हो गई। युवक करीब 3 साल से रेंट पर लेकर बीफ बेचता था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बतााय की मृतक सराय ख्वाजा का रहने वाला था। उसका नाम इरशाद था जो 23 साल का था और गौंछी मौड पर चिकन की दुकान चलाता था। रविवार की सुबह वह दुकान खोल रहा था लेकिन शटर में बिजली का करंट आ रहा था। जैसे ही उसने शटर को उठाने के लिए पकड़ा तो उसको उसको करंट लग गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों को मुताबिक परिवार के लोगों को इसकी सूचना पड़ोस के दुकानदारों ने कॉल के माध्मय से दी। बताया गया है कि अभी इरशाद की शादी नहीं हुई थी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच अधिकारी नरेन्द्र ने बताया कि मृतक के हाथ पर जलने का निशान मिला है। जिससे ऐसा लग रहा है कि बिजली का करंट लगने से मौत हुई है। बाकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अन्य ख़बरें जानें-

Gurdaspur Anti-Drug Campaign: गुरदासपुर में नशा-विरोधी अभियान में एक नई कड़ी

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *