ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अंबाला रेल मंडल के स्टेशन निदेशक बी एस गिल का कहना है कि, हर वर्ष की तरह इस बार भी धुंध के चलते अंबाला मंडल ने 22 रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया है। ताकि लंबी दूरी की गाड़ियों को आने जाने में कोई दिक्कत महसूस ना हो और यात्री अपने स्टेशन पर महफूज पहुंच सकें।
सटेशन निदेशक ने कहा कि हालांकि अभी मंडल में इतनी धुंध नहीं है लेकिन आने वाले समय में मौसम कैसा होता है इसके बाद ही कोई अन्य निर्देश जारी किए जाएंगे। रद्द हुई गाड़ियों में हरिद्वार जम्मू तवी और लाल कुआं एक्सप्रेस जैसी लंबी दूरी की गाड़ियां इसमें शामिल है। गिल ने बताया कि इन गाड़ियों को एक माह के लिए फिलहाल रद्द कर दिया गया है।

