देश के 14-16 साल के 21 प्रतिशत स्टूडेंट्स को पता नहीं राज्य का नाम

 ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। सरकारी स्कूलों को भी निजी स्कूलों…

 ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। सरकारी स्कूलों को भी निजी स्कूलों की तर्ज पर विकसित करने की कोशिश की जा रही है। लेकिन, एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, जिससे साफ होता है कि सरकार की सारी कोशिशें बेकार हैं।

दरअसल, ग्रामीण इलाकों में शिक्षा की स्थिति को लेकर ASER (Annual Status of Education Report) Survey से खुलासा हुआ है कि देश में 14 से 16 साल के एक चौथाई स्टूडेंट्स को पढ़ने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कहने का मतलब है कि एक चौथाई स्टूडेंट्स नहीं पढ़ पाते हैं।

सर्वे से यह भी सामने आया है कि किसी भी इंडस्ट्री में ज्वॉइन करने वाले 40 प्रतिशत युवाओं के सामने कोई रोल मॉडल नहीं रहता है। यहां तक कि 14 से 18 साल के 86 प्रतिशत युवाओं को स्कूल या कॉलेज में एडमिशन लेना पड़ता है। वो किसी खास कोर्स को प्राथमिकता नहीं देते हैं। सर्वे से कई अन्य चौंकाने वाले खुलासे भी हुए हैं।

जैसे 14 प्रतिशत स्टूडेंट्स भारत के मानचित्र को नहीं पहचान सकें। वहीं 21 प्रतिशत स्टूडेंट्स अपने राज्य का नाम नहीं बता सकें। जबकि 59 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने कम्प्यूटर नहीं इस्तेमाल करने की बात मानीं तो 57 प्रतिशत गणित के सामान्य सवाल का भी हल नहीं कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *