US-Israel-Iran Over Ceasefire: सिज़फ़ायर के बाद लेवनान में 203 मौतें, जानिए सिज़फ़ायर की शर्तों को लेकर अमेरिका-इसराइल और ईरान का विवाद क्या ले लेगा बड़ा रूप?

US-Israel-Iran Over Ceasefire Update: ईरान-अमेरिका ने भले ही सिज़फ़ायर की घोषणा की है लेकिन इजराइल ने लेबनान में हमले जारी रखे है. इसको लेकर पाकिस्तान-अमेरिका-इसराइल…

US-Israel-Iran Over Ceasefire: सिज़फ़ायर के बाद लेवनान में 203 मौतें, जानिए सिज़फ़ायर की शर्तों को लेकर अमेरिका-इसराइल और ईरान का विवाद क्या ले लेगा बड़ा रूप?

US-Israel-Iran Over Ceasefire Update:

ईरान-अमेरिका ने भले ही सिज़फ़ायर की घोषणा की है लेकिन इजराइल ने लेबनान में हमले जारी रखे है. इसको लेकर पाकिस्तान-अमेरिका-इसराइल और ईरान सभी के अलग-अलग बयान हैं. ईरान ने आरोप भी लगाया है कि, अमेरिका ने सीज़फ़ायर की तीन शर्तों का उल्लंघन किया. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने भी साफ़ कहा था कि लेबनान और अन्य इलाकों में भी शर्तों का पालन होना चाहिए. वंही अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस का बयान है कि युद्धविराम में लेबनान शामिल नहीं है. लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले 24 घंटे में इसराइली हमलों में 203 लोगों की मौत की बात कही है .

तीन शर्तों का उल्लंघन, अमेरिका पर भरोसा नहीं

ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाग़र ग़ालिबाफ़ ने एक बयान जारी कर कहा है, बातचीत शुरू होने से पहले ही 10 बिंदुओं वाले प्रस्ताव की तीन शर्तों का उल्लंघन हो गया है. हमारा अमेरिका पर भरोसा न होने की वजह उसकी पुरानी आदत है, वो बार-बार अपने वादे तोड़ता आया है. अफ़सोस की बात है कि उसने फिर वही पैटर्न दोहराया है. अमेरिका के राष्ट्रपति ने साफ़ कहा था कि ईरान का 10 बिंदुओं वाला प्रस्ताव बातचीत के लिए एक ‘आधार’ है.

अब तक इस प्रस्ताव के 3 हिस्सों का उल्लंघन हुआ है: 1. लेबनान में युद्धविराम की शर्त का पालन नहीं किया गया. 2. ईरान की हवाई सीमा में एक घुसपैठ करने वाला ड्रोन आया, जिसे फ़ार्स प्रांत के लार शहर में गिरा. 3. ईरान के संवर्धन (एनरिचमेंट) के अधिकार से इनकार.

युद्धविराम में लेबनान शामिल नहीं

अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए युद्धविराम में लेबनान शामिल नहीं है. रॉयटर्स के मुताबिक़, जेडी वेंस ने बुडापेस्ट में पत्रकारों से कहा, मुझे लगता है ग़लतफ़हमी हुई है. ईरानियों को लगा कि युद्धविराम में लेबनान भी है, जबकि ऐसा नहीं था.

वंही बुधवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने कहा था कि युद्धविराम लेबनान पर भी लागू होगा. जबकि इसराइल ने अपने आधिकारिक बयान में कहा था कि दो हफ़्तों के सीज़फ़ायर समझौते में लेबनान शामिल नहीं है.

इसराइली हमलों में 24 घंटे में 203 लोगों की मौत

कल से जारी इसराइल के लेबनान में रातभर हमलों में इसराइल डिफ़ेंस फ़ोर्सेज़ ने हिज़्बुल्लाह चीफ़ के पर्सनल सेक्रेटरी को मारने का दावा किया है. आईडीएफ़ ने कहा कि उसने हिज़्बुल्लाह चीफ़ नईम क़ासिम के पर्सनल सेक्रेटरी (जो रिश्ते में उनके भतीजे भी थे)

US-Israel-Iran Over Ceasefire: सिज़फ़ायर के बाद लेवनान में 203 मौतें, जानिए सिज़फ़ायर की शर्तों को लेकर अमेरिका-इसराइल और ईरान का विवाद क्या ले लेगा बड़ा रूप?
US-Israel-Iran Over Ceasefire: सिज़फ़ायर के बाद लेवनान में 203 मौतें

अली यूसुफ़ हार्शी को मार दिया. दूसरी तरफ लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि पिछले 24 घंटे में इसराइली हमलों में 203 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा एक हज़ार से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं.

अन्य ख़बरें जानें-

Sultanpur Lodhi Police’s big success: ਸਰਕਾਰੀ ਬੱਸ ਲੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਦੋ ਮੁਲਜ਼ਮ ਕਾਬੂ, ਹਾਂਡਾ ਸਿਟੀ ਕਾਰ ਤੇ ਹਥਿਆਰ ਬਰਾਮਦ

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *