ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को साल 2008 में हुए मालेगांव विस्फोट के मुख्य आरोपी के रूप में माना जाता है। जिसको लेकर भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर मुंबई में विशेष एनआईए अदालत के समक्ष पेश हुईं, प्रज्ञा सिंह ठाकुर और लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित सहित सात लोग मामले में मुकदमे का सामना कर रहे हैं।
साल 2008 के मालेगांव विस्फोट
प्रज्ञा ठाकुर की गिरफ्तारी भी एटीएस ने की थी. गिरफ्तारी का आधार ब्लास्ट में उपयोग की गई मोटर साईकिल थी. यह मोटर साईकिल प्रज्ञा ठाकुर के नाम रजिस्टर्ड थी. प्रज्ञा ठाकुर लगभग नौ साल से जेल में हैं. मध्यप्रदेश के ही देवास में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक सुनील जोशी की हत्या में भी प्रज्ञा ठाकुर का नाम जोड़ा गया. प्रज्ञा ठाकुर इस मामले में बयान देने के लिए जब मुंबई से देवास लाई गईं थीं, तब उनकी हालत बेहद खराब थी. जज को उनके बयान उसी एंबुलेंस के पास जाकर लेना पड़े, जिससे वे कोर्ट लाई गईं थीं।
