ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अंबाला के नारायणगढ़ के सिद्धार्थ शर्मा और झज्जर के भदानी गांव का विक्रांत वायुसेना के एमआई-7 हेलीकॉप्टर क्रैश में शहीद हो गए। जवानों की शहादत का पता चलते ही उनके घर पर लोगों का तांता लग गया। दोनों ही स्थानों पर गांव वासियों में शोक की लहर है |
लेकिन दोनों शहीदों के परिवारों को अपने लाल की शहादत पर गर्व है। शहीद के परिवार ये चाहते है कि देश के बेटे हर रोज सीमाओं पर शहीद हो रहे हैं ऐसे में पाकिस्तान से आर पार की लड़ाई कर उसे मुंहतोड़ जवाब देने की जरूरत है।
Watch Video
https://youtu.be/wfO16iV9enU
