Nitin Gadkari’s big announcement: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा ऐलान किया है. दिल्ली में आयोजित एक ऑटो सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब कंपनियों के लिए देश में बिकने वाले प्रत्येक दोपहिया वाहन के साथ दो आईएसआई प्रमाणित हेलमेट उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा.
दरअसल, यह घोषणा देश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए की गई है. हर साल दुर्घटनाओं में 69,000 से अधिक लोग मरते है. हालांकि, अब देश के नागरिकों के लिए राहत भरी खबर है क्योंकि उन्हें वाहन के लिए अलग से हेलमेट खरीदने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि वाहन खरीदते समय ही उन्हें हेलमेट दे दिया जाएगा.
इस बारे में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि लोगों की सुरक्षा के लिए यह फैसला जरूरी है. इस बड़े फैसले का टू व्हीलर हेलमेट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने भी समर्थन किया है. टीएचएमए द्वारा यह मांग लंबे समय से की जा रही थी.
हालांकि, भारत में बिना हेलमेट के वाहन चलाने को लेकर सख्त नियम हैं. लोगों के लिए यह समझना महत्वपूर्ण है कि हेलमेट के बिना कई समस्याएं हो सकती हैं. इससे न सिर्फ चालान कट सकता है, बल्कि दुर्घटना भी हो सकती है. ऐसे में हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



