मौत का झूला झूली दो लड़कियां, अनियंत्रित झूले के कारण हुआ हादसा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अंबाला में सावन महीने में मंदिर के बाहर लगा झूला दो लड़कियों के लिए मौत का झूला बन गया | हादसा उस…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अंबाला में सावन महीने में मंदिर के बाहर लगा झूला दो लड़कियों के लिए मौत का झूला बन गया | हादसा उस समय घटित हुआ, जब कुछ लोग गोल झूले पर चढ़े और फिर उस बोगी का एक डिब्बा अनियंत्रित हो गया | जिस कारण झूला झूल दो लड़कियों की मौत हो गई | दरअसल दोनों लड़कियां अपनी बहन का सिंदारा लेकर आई हुई थी |

ambala

शाम को हाथीखाना मंदिर में माथा टेकने के बाद दोनों मंदिर के सामने लगे मेले में पहुंचीं | जहां दोनों झूले में बैठ गई। गोल झूले का वह डिब्बा लड़खड़ाने हुए उल्टा हो गया और दोनों युवतियों झूले से बाहर नीचे सीमेंटेड टाइल पर गिर गईं | दोनों की मौके पर ही मौत हो गई | पता चलते ही स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता मौके पर पहुंचे, जिन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी | साथ ही मामले में लापरवाही बरतने वाले दोषियों पर कार्रवाई की बात कही   फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *