ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया खत्म होने के बाद हरियाणा के पूर्व विधायकों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। बता दें कि महेंद्रगढ़ से पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा, सोनीपत से पूर्व विधायक अनिल ठक्कर और महेंद्रगढ़ कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा नो बीजेपी ज्वाइन कर ली है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर ने दोनों पूर्व विधायकों को बीजेपी की सदस्यता दिलवाई है।
हरियाणा में विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को हैं और ऐसे मे सभी पार्टियों ने जीत हासिल करने के लिए एड़ी- चोटी का जोर लगा रखा है, हर पार्टी ने अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार दिया है। इसके साथ ही चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी सामने आ रही है। उधर बीजेपी ने भी वापिस सत्ता पाने के लिए चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है और 75 पार के नारे के साथ राज्य में प्रचार प्रसार करना शुरू कर दिया है, जिसकी शुरूआत खुद सीएम मनोहर लाल ने की है।

